राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। गतका एसोसिएशन ऑफ बुलंदशहर एवं पंजीकृत गतका एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में द्वितीय गतका गोल्ड कप स्टेट चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन विराट फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेत्री एवं मुख्य अतिथि रंजना सिंह एवं भाजपा नेता संजय लवली ने किया। कई जिले से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 11 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 कांस्य पदक जीते। सभी को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित किया।
सोमवार, 18 मई को आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अजमेर सिंह वालिया और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले रहे। इनके साथ फार्म हाउस के संस्थापक पुष्पेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कई जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उनके खेल कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन देख लोगों ने खूब सराहा।
भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों एवं युवाओं में आत्मविश्वास एवं शारीरिक क्षमता का विकास करती हैं। डी.सी. गुप्ता ने बताया कि गतका पंजाब का एक प्राचीन पारंपरिक मार्शल आर्ट एवं स्वदेशी खेल है, जो आत्मरक्षा और फिटनेस के लिए जाना जाता है। विशिष्ट अतिथि अजमेर सिंह वालिया और संजय सैनी लवली ने भी आयोजक की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मंच संचालन जसलीन कौर ने किया। इस अवसर पर वीर सिंह, राम सिंह, गौरव सिंह, दिलीप सिंह, रौनक सिंह, करुणेश, कवि कुमार, केशव जादौन, राहुल शर्मा, सौरभ, कृष्णा, रणजीत सिंह, कुलदीप राजपूत, शोभित राजपूत, दीपचंद, हरीश, राकेश, भावना, रितु, बिट्टू कुमार, आर्यन कुमार, विजय कुमार, सुनील कुमार, डॉ. नीरज कुमार, शेखर वर्मा, के.सी. गौर, विशाल पोद्दार, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply