राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विश्व ब्राह्मण संघ ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। संघ के प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि ब्राह्मण शेरनी नूपुर शर्मा अपने एक बयान के कारण एक समुदाय विशेष के निशाने पर हैं। जबकि उन्होंने अपना बयान वापस लेते हुए माफी भी मांग ली है। हनुमान ने नूपुर शर्मा को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
बुधवार को आरडीसी राजनगर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि अन्य लोगों की तरह नूपुर शर्मा को भी अपने विचार रखने का अधिकार है। अगर नूपुर शर्मा को न्याय नहीं मिला तो विश्व ब्राह्मण संघ सड़कों पर उतरेगा। हम देश की संस्कृति की हर हालत में रक्षा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक न्यूज चैनल के डिबेट में नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी के चलते भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इसके बाद से कट्टरपंथियों द्वारा उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा को सुरक्षा प्रदान की है लेकिन बीके शर्मा हनुमान ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। इस अवसर पर पंडित आरपी शर्मा, पंडित देवाशीष ओझा, सचिन भारती, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।


Leave a Reply