अगर आप भी खूबसूरत मुस्कुराहट पाना चाहते हैं तो मिलिए डॉ रीना से

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नई दिल्ली। डॉ. रीना शिव सिंह कहती हैं, खूबसूरत मुस्कुराहट किसे अच्छी नहीं लगती है। हर कोई एक सुंदर मुस्कुराहट पाना चाहता है। अपनी मुस्कुराहट के लिए तारीफें बटोरने की इक्षा हर किसी के मन में होती है, चाहे वह स्त्री हो या पुरुष। तो आइए आज हम जनेंगे कुछ ऐसे तरीके के बारे में जिसे आज के बाद आप भी अपनी मुस्कुराहट के लिए तारीफें बटोर पायेंगे।

डॉ. रीना शिव सिंह बीडीएस, पीजीडी ( पब्लिक हेल्थ), एमएचए सेंटर हेड (एसएन डेन्टल केयर) शकरपुर दिल्ली के अनुसार, सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने दांतों की सफाई पर ध्यान दें। दिन में दो बार ब्रश और एक बार माउथ वॉश  का उपयोग करें। इसके साथ-साथ जरूरी है कि आप अपने दांतों के आस-पास जमे टार्टर को भी समय-समय पर निकलवाते रहें। इसके लिए आपको अपने डेंटिस्ट से लेक्निंग करने की जरूरत होती है। याद रखें, दांतों पर जमी हुई टार्टर आपके सुंदर मुस्कुराहट को भी खराब कर सकती है। इससे आपकी मुस्कुरहट भद्दी तो दिखती ही है, साथ में कई अन्य समस्या भी उत्पन्न होती है।

अगर आपके दांतों पर कैविटी है तो उनको फिल करवाएं। कैविटी न सिर्फ आपके दांतों को कमजोर करती है बल्कि आपके मुंह से दुर्गंध भी पैदा करती है। याद रखें, जितना जरूरी दांतों को सुंदर दिखना होता है उससे ज्यादा जरूरी दांतों का स्वस्थ होना भी होता है। दांतों का रंग अगर अधिक पीला है तो आप उसे लाइट शेड का करवा सकते हैं। जरूरत है आपको अपने डेंटिस्ट से मिलने की। और अंत में बात करेंगे ब्रेसेस की। कई बार लोग सिर्फ इसलिए ब्रिजेस लगाने से झिझकते हैं क्योंकि ये आपके लुक्स को खराब करता है। पर हकीकत में ये आपके मुस्कुराहट को सुंदर बनाने में सबसे ज्यादा बड़ा रोल निभाता है। यह आपके लिए मिरेक्ल की तरह काम करता है। कुछ दिनों तक थोड़ा सब्र जरूर रखना होता है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*