राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
- शहीदों को अपिर्त किए श्रद्धासुमन, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने गलवान घाटी की घटना को बताया अमानवीय
गाजियाबाद। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने गलवान घाटी में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए चीन की इस हरकत को अमानवीय बताया है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने इस घटना के विरोध में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इण्डिया परिवार के सदस्यों को शपथ दिलाई कि आज से वे सभी चीन के किसी भी उत्पाद का पूर्णतः बहिष्कार करेंगे और हमेशा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे।
शनिवार को संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार पर भरोसा जताते हुए आग्रह किया है कि चीन से किए गए हर समझौते को रद्द किया जाए। वहीं इस मौके पर संस्था के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र कुमार ने भी चाइना द्वारा किये कृत्य पर रोष जताते हुए कहा कि हमें चाइना का पूर्णतः आर्थिक बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए । संरक्षक राकेश अग्रवाल और राकेश स्वामी ने इस घटना को लेकर कहा कि हमारे देश के जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। पूरा देश सेना के साथ है।
शपथ कार्यक्रम में कृष्ण कांत शर्मा कार्यकारणी सदस्य, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अभिषेक शर्मा, चेयरमैन गाजियाबाद ॠषभ अग्रवाल, महासचिव गाजियाबाद मोहिंदर डेंग, राजीव शर्मा गाजियाबाद प्रभारी, रोहित कुमार, मनोज भाटी, अशोक यादव, रामानंद सिंह, नवीन वर्मा, प्रनुज सिंघल, अमित वर्मा, शैलेन्द्र अरोड़ा व अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply