अद्भुत अभिनेता थे इरफान : अक्षयवर नाथ श्रीवास्तव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। वरिष्ठ नाट्य निर्देशक व अभिनय प्रशिक्षक अक्षयवर नाथ श्रीवास्तव ने अभिनेता इरफ़ान ख़ान के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है, इतनी कम उम्र में इरफान का इस दुनिया से जाना कला जगत की बहुत बड़ी क्षति है।
श्रीवास्तव ने कहा है कि इरफान अद्भुत अभिनेता थे। हर किरदार को अलग हटकर अभिनय करते थे। अभी तो उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन आना बाकी था, लेकिन बहुत दु:ख है उनका जाना । उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि अनका अभिनय इस क्षेत्र के कोर्स में पढ़ाया जाना चाहिए। मैं हृदय से अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*