नगर निगम गेट पर बनाया गया शू-सैनिटाइजर बिना सेनेटाइज हुए नही मिलेगा प्रवेश

सुशील मिश्र

अयोध्या। अब नगर निगम कार्यालय अयोध्या में प्रवेश करने से पूर्व सभी आगंतुकों को अपने जूतों को  शू सैनिटाइजर में साफ करने करना होगा। बिना इस प्रक्रिया से गुजरे कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। बुधवार को मंडलायुक्त ने जिला मजिस्ट्रेट  के साथ नगर निगम अयोधया में स्थापित शू सैनेटाइज की व्यवस्था सहित सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया ।


 नगर निगम अयोध्या  के नगर आयुक्त  नीरज शुक्ला के  द्वारा नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार  व  नगर निगम के सफाई कर्मचारियों  के ड्रेस चेंज करने वाले  रूम के द्वार पर शु-सैनिटाइजर की स्थापना की गई है। यह एक नई वह अच्छी पहल है अब तक किसी भी चैनल वह अखबार में भी इस तरह से बाहर से आने वाले लोगों के कार्यालयों में प्रवेश से पूर्व जूतों की सोल को सनराइज करने का तरीका नहीं देखने में आया है। यह अपने आप में एक नवाचार  एवं अनोखी पहल है। जैसा कि अब तक बाहर से आने पर कार्मिकों/ व्यक्तियों के द्वारा अपने हाथ को साबुन से धो लिया जाता है या सैनीटाइज कर लिया जाता है किंतु जूतों को कहीं पर भी सैनिटाइज नहीं किया जाता था जबकि जूतों की सोल पर भी वायरस लगे होने की प्रबल संभावना होती है। ऐसे में नगर निगम अयोध्या द्वारा किया गया यह बहुत ही अच्छा कार्य है। इसे प्रवेश द्वार पर जमीन पर एक पक्के चेंबर बनाकर उसमें फॉम को रख कर सोडियम हाइपो क्लोराइड को डाला गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति 20 से 30 सेकंड तक खड़ा होने पर जूते की शोल में लगा हुआ वायरस मर जाता है।

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने नगर आयुक्त नीरज शुक्ला के द्वारा किए गए इस नवाचार कार्य की सराहना की । नगर आयुक्त ने बताया कि इसे बनाने में बहुत ही कम लागत (700 से 800 रुपये) आती है। नगर आयुक्त ने बताया कि अभी इस शू-सैनिटाइजर की स्थापना नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार व सफाई कर्मचारियों के कपड़े चेंज करने के रूम के द्वार पर की गई है। उन्होंने बताया कि 20 अन्य जगहों पर भी इस तरह के शू-सैनिटाइजर की स्थापना प्रस्तावित है जो जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय, श्री राम हॉस्पिटल, नगर निगम अयोध्या के जोन कार्यालय, कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी, पुलिस लाइन, शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले सभी थानों के बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर भी इस तरह के शू-सैनिटाइजर बनाए जाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*