नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री से नेत्री बनीं खुशबू सुंदर ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में पार्टी के कुछ बड़े पदाधिकारियों पर दबाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि खुशबू सुंदर भाजपा में शामिल हो सकती हैं। यद्यपि खुशबू ने इससे इन्कार किया है।
सोमवार को खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में खुशबू सुंदर ने कहा कि बड़े पदों पर बैठ कुछ लोगों का जमीनी स्तर के लोगों से कोई जुड़ाव नहीं है या वे जानते नहीं हैं कि पार्टी की वास्तविक स्थिति क्या है। ज्ञात रहे कि खुशबू सुंदर कई पार्टियों से जुड़ी रही हैं। वह 2010 में डीएमके में शामिल हुई थीं, जब डीएमके सत्ता में थी। हालांकि, चार साल बाद जब खुशबू सुंदर ने डीएमके छोड़ी तो कहा था कि डीएमके के लिए कड़ी मेहनत एकतरफा रास्ता था और उसी साल 2014 में खुशबू सोनिया गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर ने कहा था कि मुझे लगता है कि मैं घर में हूं। कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत के लोगों के लिए अच्छा कर सकती है और देश को एकजुट कर सकती है। लेकिन खुशबू को 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था। इसके बाद से वह नाराज चल रही थीं।


Leave a Reply