–राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
– मेवाड़ में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर हुआ पत्रकार सम्मान समारोह-2019 आयोजित
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के
आडिटोरियम में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में
वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द मोहन मिश्र व सलामत मियां समेत कुल पांच पत्रकारों को
सम्मानित किया गया। अरविन्द मोहन को पत्रकार भूषण सम्मान दिया गया तो नवभारत
टाइम्स के फोटो जर्नलिस्ट अशोक शर्मा, दैनिक जागरण के फोटो जर्नलिस्ट मनोज कुमार और अमर उजाला के फोटो
जर्नलिस्ट शिव कुमार को पत्रकार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी को शॉल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और नकद राशि प्रदान की
गई।
वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय
कला केन्द्र के अध्यक्ष पद्मश्री राम बहादुर राय, मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के
चेयरमैन डॉ अशोक कुमार गदिया
एवं निदेशिका डॉ अलका अग्रवाल ने पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर ‘संगीत के सुर’ कार्यक्रम में सुपरिचित
गजल गायक शानू बब्बन एंड पार्टी ने गजलों से सभी का मनोरंजन किया। उनकी टीम को भी शाल और सम्मान पत्र
देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर राम बहादुर राय ने अपने सम्बोधन में महामना
पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मालवीयजी
व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे। वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बड़े उदाहरण हैं। डा गदिया ने कहा कि
मालवीयजी बहुमुखी प्रतिभा के धनी, पत्रकार, वकील, गायक, कथावाचक, देशभक्त व युगदृष्टा थे। देश में प्रोफेशनल्स तैयार हो सकें, इसके लिए उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्द्यलय
बनवाया। अरविन्द मोहन ने कहा कि शासक आते-जाते रहते हैं, लेकिन प्रजा हमेशा रहती है। मालवीयजी ने जो काम किये, जो आदर्श स्थापित
किये, उन्हें हम अपने जीवन
में उतारें। सलामत मियां बोले कि हम पुरानी सनातन परम्परा की ओर लौट रहे हैं, यह एक शुभ संकेत है।
मेवाड़ संस्थान इन जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है, यह उल्लेखनीय प्रयास
है।
समारोह
की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। रिमली व संजना ने मालवीयजी के जीवन वृत्त पर
प्रकाश डाला। कवि-पत्रकार एवं मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के सहायक निदेशक डॉ. चेतन आनंद ने मेवाड़ के पत्रकार सम्मान व पुरस्कार-प्रोत्साहन की मुहिम के 15 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि
मेवाड़ ने अब तक 219 पत्रकारों को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया है। इनमें से 28 वरिष्ठ
पत्रकार-साहित्यकार हैं। मंच का सफल संचालन अमित पाराशर ने किया।


Leave a Reply