राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह सूर्य ग्रहण देखा गया। यह इस दशक का आखिरी सूर्यग्रहण था। ओडिशा, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई हिस्सों में देखा गया। सूर्य ग्रहण के बाद स्नान के लिए देश की पवित्र नदियों के तटों पर डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। वर्ष 2019 का यह आखिरी सूर्यग्रहण था, जो अब खत्म हो चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में सूर्यग्रहण देखा गया। सूर्यग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट तक चला। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण है, जो पौष मास की अमावस्या पर लगा है। सूर्य ग्रहण के बाद स्नान के लिए देश के कई हिस्सों में नदियों व पवित्र सरोवरों में डुबकी लगाने की श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। ग्रहण का सूतक काल खत्म होने के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण भी किया गया। माना जाता है कि ग्रहणकाल बीत जाने के बाद नदी या सरोवर स्नान के बाद दान करना महत्वपूर्ण होता है।


Leave a Reply