दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हुई हवा, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत

नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ अन्य आसपास के राज्यों में किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली के कारण राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के साथ गाजियाबाद और नोएडा में आलम यह है कि स्मॉग के चलते विजिबिलिटी भी कम हो गई है, जिससे बुधवार दोपहर में सडक़ों पर वाहन चालक लाइट जलाकर चलते नजर आए। वायु गुणवत्ता स्तर में सुधार होने के बजाय यह बिगड़ गया है। दिल्ली-एनसीआर का एयर इंडेक्स बहुत ही खराब है। ज्यादातर जगहों पर 300 से प्रदूषण का स्तर ऊपर चल रहा है।
दिल्ली-एनसीआर के आसमान में वायु प्रदूषण के कारण काला और घना धुंआ नजर आ रहा है। ज्यादातर लोगों ने आंखों में जलन के साथ सांस लेने में दिक्कत की बात कही है। चिकित्सकों की मानें तो हालात लगातार गंभीर हो रहे हैं। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों का घर से बाहर निकलना खतरनाक है। इसी के साथ दमा के मरीजों को खास सतर्कता बरतना जरूरी है। वहीं बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पटाखा विरोधी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वे ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों को न जलाएं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*