राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज सियासी भूचाल आ गया। मध्य प्रदेश में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच सीएम कमल नाथ ने अपना इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे पांच साल सरकार चलाने का बहुमत दिया था। लेकिन भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा दिया। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरी है तो उनकी आंतरिक कलह की वजह से गिरी है। उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि यह स्थिति क्यों पैदा हुई है।


Leave a Reply