आंध्र प्रदेश: शराब नहीं मिली तो पीया सैनिटाइजर, 9 लोगों की मौत

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के कुरिचेदु में सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेदेपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि राज्य में शराब की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में कई लोग शराब से खुद को दूर नहीं कर पा रहे हैं, उन्हीं लोगों को कुछ लोग मिलावटी शराब शराब बेच रहे हैं। हद तो तब हो गई जब कुछ लोगों ने सैनिटाइज़र को ही शराब बना लिया। प्रकाशम जिले के कुरिचेदु में ऐसे कुछ लोगों ने सैनिटाइज़र पी लिया, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन लोगों की गुरुवार की देर रात हुई थी, जबकि सात लोगों ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। एसपी सिद्धार्थ कौशल और विधायक मदिशीट्टी वेणुगोपाल ने पीड़ितों से मुलाकात कर तमाम जानकारी एकत्रित की है। साथ ही मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि वे शराब की जगह कतई सैनिटाइजर का प्रयोग न करें।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*