कोरोना वायरस : चीन में 2788 मौतें, दक्षिण कोरिया में 2000 से अधिक लोग संक्रमित

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से बढ़ता दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में नए मामलों में तेजी आई है। मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से यह वायरस पूरे चीन समेत दुनिया के 40 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 433 नए मामलों की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले 406 मामले सामने आए थे। देश में अब तक 78,824 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
जापान में फैलने वाले कोरोना वायरस संक्रमण की चिंताओं के कारण टोक्यो डिज़्नीलैंड शनिवार से 15 मार्च तक बंद रहेगा। इसके ऑपरेटर ने शुक्रवार को कहा, एशिया में सभी वॉल्ट डिज़नी सह के थीम पार्क अस्थायी रूप से बंद हैं। रूस ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों के बीच अपने देश में ईरानी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। रूसी सरकार ने जानकारी दी है कि रूस ने ईरानी और दक्षिण कोरियाई नागरिकों के प्रवेश पर एक मार्च से रोक लगाने की घोषणा की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*