- राफेल को लैंडिंग के दौरान वायु सेना ने दिया वाटर सेल्यूट
अंबाला। भारतीय वायुसेना के बेड़े में पांच सुपरसोनिक राफेल शामिल हो गए हैं। ये फाइटर विमान हरियाणा के अंबाला एयर बेस में लैंड हो गए हैं। इस मौके पर वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया सहित वायुसेना के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। बुधवार दोपहर बाद लैंडिंग से पहले इन विमानों ने अंबाला एयर बेस की परिक्रमा की। उसी के साथ राफेल के यहां पहुंचने पर ‘वाटर सैल्यूट’ किया गया। पांचों राफेल फाइटर विमान को दो सुखोई एमकेआई विमान एस्कोर्ट कर रहे थे।


Leave a Reply