राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। अपराधियों की गोली का शिकार हुए पत्रकार विक्रम जोशी की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को कविनगर में चौधरी भवन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा और अशोक कौशिक ने किया। इस मौके पर जिले के तमाम पत्रकार मौजूद रहे और विक्रम जोशी को याद कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
वरिष्ठ पत्रकार नरसिंह अरोड़ा, राज कौशिक, रवि अरोड़ा, अशोक ओझा, आलोक यात्री, अशोक कौशिक, अजय औदीच्य, सलामत मिया, राकेश शर्मा, अनुज चौधरी, दीपक भाटी आदि ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी पत्रकारों से पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता करने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि जो एकजुटता आज विक्रम जोशी के मामले में देखने को मिल रही है, यही आगे भी बनी रहनी चाहिए। सभी ने कहा कि कलम के माध्यम से हमें ऐसा इकबाल कायम करना चाहिए कि पुलिस ही नहीं अपराधी भी पत्रकार पर हाथ डालने में सौ बार सोचे।
शोक सभा में दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी के परिजन भी मौजूद रहे। सभी पत्रकारों ने उनकी हरसंभव मदद करने के लिए सामूहिक तौर पर आश्वासन दिया। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि भविष्य में अगर किसी पत्रकार साथी के साथ कोई विपत्ति आती है तो हम सभी तन-मन और धन से उसके साथ खड़े होंगे। इसके बाद दिवंगत पत्रकार विक्रम जोशी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर राजवीर सिंह, मदन पांचाल, तोषिक कर्दम, फरमान अली, तेजेश चौहान, सोबरन सिंह, लोकेश राय, प्रवीण अरोड़ा, दीपक चौधरी, शक्ति सिंह, यादराम, जितेंद्र भाटी, रोहित सिंह, फुरकान मलिक, अरुण चन्द्रा, अनिल चौधरी, संजय मित्तल, सीमा गुप्ता, गौरव यादव, संजीव शर्मा, शहज़ाद आबिद, शमशाद रज़ा अंसारी, शाहबाज़ ख़ान, हैदर अली, खालिद चौधरी, सुनील गौतम, सुशील बौद्ध, केके शर्मा, अमित शर्मा, आकाश ठाकुर, आकाश चौधरी, अमित राणा, हिमांशु शर्मा, कल्पना आर्य, नितिन कुमार, कविता यादव, वैभव शर्मा, निग्रह कुमार, साजिद खान, अभिषेक, हिमांशु शर्मा, ठाकुर पंकज सिंह, विमल कुमार, डीके वशिष्ठ, नरेश सिंहानिया, राजकुमार चौधरी, श्रीराम, अजय सिंह रावत, मुकेश कर्दम, शिवम गिरी, नवीन शेट्टी, राकेश, वरुण, नरेश बबली, हरेन्द्र चौधरी, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply