इंदू शिशु सदन के 130 बच्चों को बांटे स्वेटर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। ‘ममता की छांव सेवा ट्रस्ट’ द्वारा संचालित पुराना विजय नगर स्थित रविदास कालोनी के कक्षा पांच तक के स्कूल इन्दू शिशु विद्या सदन के 130 बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर वितरित किए गए। अवसर था महामना मदनमोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस का। ट्रस्ट की चेयरमैन इन्दू बाला अरोड़ा और कोषाध्यक्ष डॉ एमएल त्रिपाठी ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए।

उल्लेखनीय है कि इन्दू शिशु विद्या सदन स्कूल के सभी बच्चों को ट्रस्ट द्वारा ड्रेस और बस्ता भी उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित चेयरमैन इन्दू बाला अरोड़ा, सचिव व प्रिंसिपल सीमा शर्मा, अध्यक्ष जगदीश डोंडियाल, संरक्षक मेघराज अरोड़ा और राज कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष डॉ एमएल त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी पत्रकार सुशील शर्मा, योग  प्रभारी अर्चना शर्मा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट विनोद शर्मा, स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओं के अलावा राजेश सिंह, मंजू मल्होत्रा, बबीता गौतम, संगीता शर्मा, गीता व शिवानी मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*