अफगानिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में था दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के धौला कुआं इलाके में शुक्रवार रात को हुए एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट्स ऑफ सीरिया एंड इराक के ऑपरेटिव यूसुफ उर्फ अबू यूसुफ को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी के मुताबिक, अबू यूसुफ आईएसआईएस के कमांडर के संपर्क में था। उसके पास पासपोर्ट भी था, जिसके तहत उसकी पत्नी और 4 बच्चे हैं। अबू यूसुफ को हाल ही में सीरिया में मारा गया यूसुफ अलहिंदी गाइड कर रहा था। इसके बाद वह पाकिस्तान के अबू हुफ्जा के संर्पक में था। हुफ्जा अफगानिस्ता में ड्रोन हमले में मारा गया था।
शनिवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यह भी बताया कि वह आतंक की दुनिया में अबू यूसुफ कई नामों से जाना जाता था। इससे पहले शनिवार सुबह एनएसजी कमांडो ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सहयोग से यूसुफ उर्फ अबू यूसुफ की निशादेही पर 2 प्रेशर कुकर में 15 केजी आईईडी को डिफ्यूज किया। दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आतंकी की पहचान यूसुफ उर्फ अबू यूसुफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अबू यूसुफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी है और लखनऊ में भी काफी दिनों रहा है। ऐसे में लखनऊ के साथ ही बलरामपुर जिले में भी उसके साथियों की तलाश की जा रही है। इस तलाशी अभियान में दिल्ली पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश की एटीएस की टीम को भी लगाया गया है। इन फरार आतंकियों का कनेक्शन लखनऊ से भी मिल रहा है। बलरामपुर में सात से आठ स्थान पर छापेमारी चल रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार मुस्तकीम को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 8 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*