राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियबाद। ईलाक्षी क्लब द्वारा रंगों के त्योहार होली के उपलक्ष्य में एक खास कार्यक्रम ‘रंग लीला’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष नाट्य प्रस्तुति समेत ‘बृज में होली’ की एक विशेष झांकी निकाली गई, जिसमें ईलाक्षी क्लब की सदस्य रुचि ने राधा रानी और अल्का ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई। दोनों ने सभी को खूब आकर्षित किया।
कार्यक्रम रंग-लीला में शिवानी, कविता गोयल, रीना, सीमा श्रीवास्तव ने मेजबानी कर सभी को त्योहार के रंग में रंग दिया। भारतीय परिधानों में दिख रहीं ईलाक्षी क्लब की सभी सदस्यों ने गीत और नृत्य के साथ-साथ समारोह के सभी कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। होस्ट टीम द्वारा सभी को शायराना अंदाज़ में टाइटल से नवाज़ा गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पुनिता त्यागी, सेक्रेटरी डॉ प्रीति मित्तल, डॉ मंजू, मालिनी अरोरा, डॉ सरिता, रेनू, रीना, पूनम, मनिका और सारिका ने जमकर बीरबल थीम को एन्जॉय किया।
ईलाक्षी कल्ब की अध्यक्ष श्रीमती पुनिता त्यागी ने राष्ट्रीय जनमोर्चा को बताया कि शुक्रवार को अयोजित रंग-लीला की विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम देश-विदेश में फैल रहे कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए मनाया गया। कार्यक्रम का स्थल एक घर रहा, जहां घर में ही बनाए गए खाने-पीने के व्यंजन और हर्बल रंग का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।


Leave a Reply