राष्ट्रीय जनमोर्चा के वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा को ‘सिनेमा आजतक अचीवर्स अवार्ड’

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

मुंबई। बॉलीवुड का मशहूर अवार्ड समारोह सिनेमा आजतक अचीवर्स अवार्ड – 2020 का अंधेरी के मेयर्स बैंक्वेट हाल में आयोजन किया गया। समारोह में कई वरिष्ठ पत्रकार, व्यवसायी, संगीत, टीवी और सिनेमा जगत के जाने- माने लोगों ने शिरकत की। सिनेमा आजतक के इस तृतीय अवार्ड समारोह में इस वर्ष का उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए राष्ट्रीय जनमोर्चा के सीनियर जर्नलिस्ट अमित मिश्रा को ‘ सिनेमा आजतक अचीवर्स अवार्ड-2020 ‘ से सम्मानित किया गया।
रंगारंग शानदार कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र शर्मा ने सतीश अग्रवाल और सिनेमा आजतक की पूरी टीम के सहयोग से किया था। पत्रकार अमित मिश्रा के अलावा इस अवार्ड शो में निर्माता निर्देशक सावन कुमार टाक, रामायण की सीता दीपिका चिखलिया, अभिनेता अरुण बक्शी, सुनील पाल, अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा, तनीषा सिंह, निकिता रावल, फैशन डिजाइनर शुभ मल्होत्रा व अन्य पत्रकारों में संतोष साहू, वीरेंद्र मिश्र, दिनेश कुमार, योगेश मिश्रा, गाज़ी अंसारी, पुष्कर ओझा व शैलेश पटेल को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
अवार्ड शो के प्रमुख आयोजक व नरेंद्र शर्मा शहर के चर्चित पत्रकारों में से एक हैं। सन 2013 में बतौर निर्माता, निर्देशक और लेखक के रूप में इनकी फ़िल्म ‘फिल्मी दुनिया’ रुपहले पर्दे पर प्रदर्शित हो चुकी है। हाल में ही उनकी एक वेब सीरीज ‘मनचले’ भी प्रदर्शित हुई है। जिसमें सुनील पाल, विश्वजीत सोनी, गहना वशिष्ठ और फाल्गुनी अजानी मुख्य भूमिका में थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*