राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के जनपद श्री मुक्तसर साहिब के गिदडबाहा में एंटी करप्शन फेडरेशन आफ इंडिया (एसीएफआई) की पंजाब टीम ने सर्दी से बचने के लिए गरीबों व जरूरमंदों को कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर संस्था की पंजाब इकाई के अध्यक्ष संजीव कुमार गर्ग ने कहा कि वे आगे भी गरीबों व जरूरतमंदों के लिए एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले भी संस्था ने ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण किया था और आज मकर संक्रांति के अवसर पर भी उसी क्रम में कई गरीबों व जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया गया है। इस अवसर पर संस्था के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग, जिला उपाध्यक्ष गुरदीप वर्मा, जिला डायरेक्टर मुकेश कुमार गर्ग, जिला कोआरडिनेटर जयन्त जैन, जिला सेक्रेटरी कुलदीप सिंह, जिला चीफ ऐगसीक्यूटिव मेम्बर श्रवण कुमार, सुरेन्द्र कुमार (सन्नी) और टीम वलंटीयर सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।


Leave a Reply