राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नव वर्ष के प्रथम त्योहार मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर “ममता की छांव सेवा ट्रस्ट” द्वारा संचालित “इन्दू शिशु विद्या सदन” संत रविदास कालोनी पुराना विजय नगर में हवन का कार्यक्रम आयोजित कर सभी के लिए सुख-शांति की ईश्वर से प्रार्थना की गई। स्कूल के प्रबंधक आर के आर्य ने पूर्ण विधि-विधान से हवन सम्पन्न कराया।
उल्लेखनीय है कि मकर राशि में प्रवेश करने के बाद से सूर्य का तेज दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगता है। हवन कर सभी के लिए मंगल कामना की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश ढोडियाल, कोषाध्यक्ष डॉ एमएल त्रिपाठी, संरक्षक मेघराज अरोड़ा, सचिव सीमा शर्मा, विद्यालय की उप प्रबंधक मंजू त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा और सुधा रानी, वीके चौहान, शिक्षक-शिक्षिकाएं राजेश, मंजू मल्होत्रा, बबीता, गीता व शिवानी उपस्थित रहे।


Leave a Reply