राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अमित पँवार ने कहा है कि चीन साँप- सीढ़ी का खेल बन्द करे। भारत उसकी राजनीतिक रणनीति और कूटनीति अच्छी तरह से समझ चुका है। चीन एक पोस्ट पर पीछे हटता है तो दो पोस्ट पर आगे बढ़ अधिक सेना की तैनाती करता है। भारत चीन की हर हरकत पर नजर गड़ाए हुए है। समय आने पर माकूल जवाब दिया जाएगा।
पंवार ने कहा कि कही चीन भारत के पड़ोसी देशों को गुमराह कर भारत के खिलाफ उकसा भी रहा है, लेकिन यह भुल गया है कि यह 2020 का भारत है। यहां सेना एक के बदले दस को मारकर हिसाब चुकता करती है। 15 जून की रात चीन के धोखे से हुए हमले में हम इसकी एक झलक दिखा चुके हैं। और अभी पिक्चर आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि चीन सोचता है उसके पास बड़ी सेना है। वह जंग जीत लेगा लेकिन इतिहास गवाह है कि जंग हौसले से जीती जाती है। इसका प्रमाण वियतनाम है, जिसने चीनी सेना को अपनी सीमा से खदेड़ दिया था।
उन्होंने शुक्रवार को कहा कि चीन छोटे-छोटे देशों को कर्ज देता है। और फिर उनकी जमीनें हड़पता है। लेकिन चीन भारत से टकराकर अपनी सैन्य ताकत का नुकसान तो करेगा ही, साथ ही अपने व्यापार का सत्यानाश भी करेगा। उन्होंने कहा कि चीन के विदेश मन्त्री कहते हैं कि भारत कोई कार्यवाही न करे, वार्ता से इसका हल निकालेंगे और दूसरी तरफ चीन सेना युद्ध अभ्यास करती है। लेकिन भारत ने इन बातों पर ध्यान न देकर अपनी सीमाओं को और अधिक मजबूत कर अधिक सेनाओं को आधुनिक हथियार सहित तैनात कर मोबाइल टावर तक लगा दिए है। भारत को इस बार यूरोप और गल्फ के कई बड़े देशों का समर्थन भी हासिल है। इस तरह भारत हर मोर्चे पर तैयार है।


Leave a Reply