कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन, बिहार में भी लोग हुए उग्र, रेलवे को 88 करोड़ का नुकसान

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन करने के लिए 100 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र में धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 10,000 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि भारतीय रेलवे को नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक विरोध में 88 करोड़ रुपये की रेलवे संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है।

पूर्वी रेलवे जोन में 72 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में 13 करोड़ रुपये की संपत्ति और नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर जोन में 3 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है।दिल्ली पुलिस के अनुसार दरियागंज में नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने नागरिकता कानून के विरोध पर कहा कि एसजे पार्क पुलिस स्टेशन और उल्सूर गेट पुलिस स्टेशन में 8 केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे पास इसे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है, लेकिन हम शाम को स्थिति का अध्ययन करेंगे। ये ऐसी चीजें हैं, जहां हमें तत्काल फैसले लेने की जरूरत है। तमिलनाडु में वामपंथी संगठन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन  कर रहे हैं। भारतीय रेलवे को नागरिकता कानून के विरोध में 88 करोड़ रुपये की रेलवे संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। पूर्वी रेलवे जोन में 72 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में 13 करोड़ रुपये की संपत्ति और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर जोन में 3 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*