कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने 800 लोगों को बांटे भोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अजय कुमार लल्लू पर झूठा मुकदमा दायर कर जेल भेजने की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही उन्होंने अजय कुमार को अबिलम्ब रिहा करने की मांग की है।
भारद्वाज आज 55वें दिन भी अपने आवास पर लगातार चल रही कांग्रेस रसोई द्वारा विभिन्न स्थानों पर भोजन के पैकेट वितिरत कर रहे थे। उन्होंने करीब 800 पैकेट जिन लोगों को वितरित किया, उनमें सपेरा बस्ती, प्राइमरी स्कूल प्रहलादगढ़ी, साइट 4 साहिबाबाद, इंदिरापुरम नहर के पास, सेक्टर 2सी वसुंधरा आदि के लोग शामिल हैं।
भारद्वाज ने बताया कि गरीब-मजदूर लगातार परेशान हैं। इनके पास न खाना है और न ही राशन है। ये लेाग गांव भी नहीं जा पा रहे हैं। कांग्रेस रसोई का प्रयास है कि हम ऐसे जरुरतमंद लोगों की सेवा करते रहें। सरकार से आग्रह करते हैं कि फंसे हुए श्रमिकों को तुरंत उनके गांव भेजने का प्रबंध किया जाए। इस मौके पर सचिन भारद्वाज, जितेन्द्र गौड़ धोबी एवं मनीष भारद्वाज, शानू गौर आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*