कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगी सेंध

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्‍ली। एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर सुरक्षा का उल्लंघन का मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले बिना किसी अपॉइंटमेंट के सेल्‍फी लेने के लिए पूर्व अज्ञात व्यक्तियों ने उनके आवास में प्रवेश किया। 26 नंवबर को करीब 2 बजे उनके घर में एक अनजान गाड़ी घुस आई, जिसमें कई लोग सवार थे।

बताया गया है कि प्रियंका गांधी के आवास के भीतर तीन महिला और तीन पुरुष एक बच्चे के साथ घुस आए थे। घर में आए लोगों का कहना था कि हम उनके प्रशंसक हैं, उनसे मिलने आए हैं। सीआरपीएफ ने शिकायत दर्ज की है। वहीं मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि पिछले दि‍नों गांधी परिवार से एसपीजी की सुरक्षा हटी है। उसकी जगह अब सीआरपीएफ उनकी सुरक्षा की जिम्‍मेदारी संभाल रही है।

प्रियंका गांधी के दफ्तर ने आईजी सीआरपीएफ को लिखी एक चिट्ठी में सुरक्षा में चूक होने का ब्यौरा दिया है। इसमें सीआरपीएफ की तरफ से दलील दी गई कि घर में प्रवेश का जिम्मा दिल्ली पुलिस का है। वहीं, इस बारे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनको किसी ने गेट खोलने का ग्रीन सिग्नल दिया था, तभी उन्होंने दरवाजा खोला गया था। 

केंद्र सरकार ने भले ही कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एसपीजी की सुरक्षा वापस ले ली हो, लेकिन उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं आई है। उनकी सुरक्षा में न सिर्फ पहले से एसपीजी द्वारा उपयोग किये जा रहे वाहनों और उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है, बल्कि सीआरपीएफ के उन जवानों को तैनात भी किया गया है, जो पहले एसपीजी में काम कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने भविष्य में किसी भी पूर्व पीएम के परिवार को ऐसी सुरक्षा नहीं मुहैया कराने के लिए एसपीजी में कानून में संशोधन का विधेयक का लोकसभा में पेश किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*