कुलेसरा में शुरू हुआ नवजीवन अस्पताल, डॉ. वर्मा ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने कहा है कि मंहगाई के इस युग में आम लोगों को इलाज कराना आज बहुत मुश्किल होता जा रहा है। लोगों को सस्ती और उत्तम स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हर अस्पताल का उद्देश्य होना चाहिए, जिससे हर तबके के लोग उसका लाभ उठा सकें।
डॉ. राहुल वर्मा गुरुवार को कुलेसरा में नवनिर्मित नवजीवन अस्पताल का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ग्रेटर नोएडा उद्योग केन्द्र होने के कारण यहां छोटी-बड़ी सैकडों कम्पनियां संचालित हैं। यहां हर तबके का व्यक्ति कार्य करता है, जिन्हे अब नवजीवन अस्पताल खुल जाने पर नज़दीक ही इलाज उपलब्ध हो सकेगा। अस्पताल की एमडी डॉ. स्वाति पाल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों एवं उनके तिमारदारों के लिए यहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम 24 घंटे अस्पताल में मरीजों की देखभाल करती है। इसके अलावा यहां एक और सहूलियत है। अस्पताल द्वारा लड़की के जन्म पर इलाज में विशेष छूट दी जाती है। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश सचिव विजय तंवर, डॉ. नदीम, डॉ. तबस्सुम, डॉ. पवन शर्मा, नीलिमा सिंह, राजेश पाल, योगेश कुमार और सौरभ पाल आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*