राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर नंदग्राम में शहीद फतेह सिंहजी और शहीद जोरावर सिंहजी की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सेवा भारती महानगर गाजियाबाद के उपाध्यक्ष सुनील गर्ग ने बताया कि दशम गुरु गुरु गोबिंद सिंहजी महाराज के 6 व 8 साल के पुत्रों बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह, जिन्हें लगभग 312 साल पहले 27 दिसंबर को क्रूर मुग़ल शासन ने दीवार में चुनवा दिया था। सरहिंद के नवाब ने उन बच्चों को मुसलमान बनने के लिए मजबूर किया था, लेकिन वीर बालक न डरे, न लोभ में अपना धर्म बदलना स्वीकार किया बल्कि वे दुनिया को बेमिसाल शहीदी पैगाम दे गए। वे दुनिया में अमर हो गए। उन्होंने कहा कि जब दोनों बालकों की हत्या हुई, तब बालक जोरावर की आयु मात्र 7 वर्ष 11 महीने और फतेह सिंह की उम्र 5 वर्ष 10 महीने थी।
इस महान शहादत के बारे में हिन्दी के कवि मैथिलीशरण गुप्त ने लिखा है- जिस कुल जाति देश के बच्चे भी दे सकते हैं बलिदान,उसका वर्तमान कुछ भी हो पर भविष्य है सदा महान। कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु शर्मा, सुनील गर्ग, गुरदीप और विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply