रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा और जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उतरौला विधानसभा के मोहन जोत व अल्लानगर के बूथ संख्या 23 पर प्रवास कर लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बूथ अध्यक्ष अंकुर गुप्त और अभिषेक गुप्ता के साथ ग्रामसभा में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। उसके बाद जरूरी कार्यों का प्रस्ताव ग्रामीणों से लेकर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक में उपाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिला मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता, नगर मंडल उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, नगर मंत्री विशाल गुप्ता, डॉ सर्वेश जायसवाल, ग्राम प्रधान मुबारक अली, गुड्डू, घनश्याम गुप्ता, राजेश्वर यादव, संतोष यादव, महेश भारती, दुर्गेश, विजय मिश्रा, प्रिंस मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply