पूर्व विधायक ने किसानों के लिए मांगा मुआवजा

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। सरयू नहर के कटने से सैकड़ों एकड़ फसल तबाह हो गई। उसे देखने के लिए पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाश्मी ने गांव का दौरा कर सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

हाश्मी ने उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम परसौना, डोडाडीह, बढनी, तैय्यबापुर सहित तमाम क्षेत्रों का दौरा कर इसके लिए नहर विभाग के कर्मचारियों को दोषी ठहराया। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल को भेजे एक पत्र में सरकार से किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व विधायक के साथ सपा के कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*