‘कोरियन वेव कंसर्ट- 2019’ में जुटे हजारों दर्शक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गे्रटर नोएडा। नेशनल आईटी इंडस्ट्री प्रमोशन एजेंसी (निपा) कोरिया के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईसीटी मंत्रालय के अध्यक्ष चांग-योंग किम ने जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी ग्रेटर नोएडा में “कोरियन वेव कंसर्ट 2019” में फ्यूजन कोरियाई पारंपरिक संगीत प्रदर्शन और वर्चुवल रियलिटी के अनुभव बूथ आयोजन किया। कंसर्ट में 2500 से अधिक दर्शक एकत्रित हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारत और कोरिया के आमंत्रित अतिथितियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस कोरियन सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा वर्चुवल रियलिटी, अग्युमेंटेड रियलिटी, गेमिग एवं स्वास्थ सेवा से जुड़ी नई तकनीक व नव विचारों को प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन से जीएल बजाज के छात्रों को कोरियाई कंपनियों से बातचीत करने, उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली नई तकनीक एवं दैनिक जीवन की गतिविधियों में एकीकरण कैसे हो के बारे में समझने के साथ-साथ भारत में स्र्टाट-अप को बढ़ावा देने हेतु अवसर मिला। केारिया से भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां, पीक्स गेम कम्पनी लिमिटेड एवं आईसक्रीम मीडिया कम्पनी लिमिटेड ने संयुक्त रूप से 360 वर्चुवल रियलिटी पारंपरिक कोरियन फ्यूजन संगीत प्रदर्शनी प्रस्तुति के साथ वैष्विक प्रचार को बढ़ावा दिया।
फैन्टास्टिक ने कोरियाई ड्रम, बांसुरी, गेगम (कोरियन पारंपरिक वाद्य यंत्र) और वाद्य यंत्र के माध्यम से कोरियाई संगीत प्रस्तुत किया। स्टूडियो डब्ल्यू बाबा ने कोरियाई एनिमेशन “बी-क्लास” की स्क्रीनिंग की और विभिन्न चरित्र उत्पादों का प्रचार किया। निपा द्वारा समर्थित परियोजना (ओवरसीज एक्सपेंशन सपोर्ट प्रोजेक्ट) के बीच कोरियन वर्चुवल रियलिटी, अग्युमेंटेड रियलिटी, के हिस्से के रूप में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। निपा ने अपने लक्ष्य के बारे में कहा कि उसका उद्देष्य दक्षिणी राष्ट्रों में इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से कोरियन वर्चुवल रियलिटी और अग्युमेंटेड रियलिटी को प्रेरित करना है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*