बिना चालक के चलेगी कार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। अब आपकी गाड़ी बगैर ड्राइवर के भी चल सकती है। न तो आपको स्टीयरिंग छूने की जरूरत है और न ही एक्सीलेटर दबाने की। ब्रेक भी गाड़ी खुद ही लगाएगी। आपकी गाड़ी दिल्ली से आगरा बिना आपके दखल दिए आपको पहुंचा देगी। दूसरे वाहनों की कितनी स्पीड है, किस समय अपने आगे चलने वाले वाहन को ओवरटेक करना है, अब आप की गाड़ी आप से बगैर पूछे करेगी। आप बस आराम से कार में यात्रा का आंनद लीजिए।
यह कमाल किया है शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग के र एंड डी सेल की टीम ने। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने वाले रिसर्च साइंटिस्ट मयंक राज ने बताया कि देश में तीन से चार कंपनियां इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, लेकिन उनको अभी तक पूरी तरह सफलता नहीं मिली है। विदेशी कंपनियों का यह भी कहना है कि हमारे यहां बनने वाली इस प्रकार की गाडिय़ां भारत में सफल नहीं हो सकती हैं। क्योंकि भारत में सड़कों की हालत सबसे खराब है। लेकिन मयंक के इस अविष्कार ने इस बात को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है।
मयंक राज ने बताया कि हमारी टीम ने एक ऐसा सेट-अप बनाया है जो गड्ढे की पहले से पहचान कर गाड़ी की स्पीड को कम कर देगा। यह सेट-अप कार, बस, ट्रक, पैदल चलने वाले व्यक्ति, बाइक और सड़क किनारे लगे ठेले की भी पहचान कर अपना रास्ता खुद बनाएगी। गांव के ऊबड़-खाबड़ रास्तों की भी पहचान कर लेगी। कच्ची सड़कों पर दोनों तरफ के पेड़ को पहचान कर रास्ता दिखाएगी। अगर आपकी कार अधिकतम 30 किमी/घंटे स्पीड क्षेत्र में है तो वो उस स्पीड से आगे नहीं जाएगी।
इस प्रोजेक्ट के मेंटर प्रोफेसर एसके महाजन ने बताया कि यह सब संभव हुआ है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की तकनीक के जरिए। उन्होंने आगे कहा कि इस सेट-अप में 20 कैमरे के साथ-साथ एक थर्मल कैमरा लगा है। यह कोहरा और रात के समय में भी पूरी तरह से काम करेगा। अगर इसको सेट-अप की कॉस्ट की बात करे तो इसको बनाने में 47000 हजार की लागत आई है। हमने अपने प्रोजेक्ट को पैटेंट के लिए भी भेज दिया है। आने वाले समय में ग्राहक 80 हजार में खरीदकर अपने वाहन में इस सेट-अप को लगा सकता है। अभी इस सेटअप की अधिकतम स्पीड 20 से 25 किमी/घंटे है। आगे इसकी लिमिट 50 किमी/घंटे हो जाएगी। हमारे इस एक्टिविटी को निति आयोग ने भी सराहा है। हमने इसकी कीमत दूसरे देशों से लगभग 100 गुना कम रखी है। अगर इसके अविष्कारक की बात करें तो मयंक राज दो सान से सेल्फ ड्राइविंग कार पर काम काम रहे हैं। उन्होंने पिछले साल अपना मास्टर्स ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में गोल्ड मैडल के साथ पूरा किया है। वो पिछले एक साल से आईआईएमटी के र एंड डी सेल में रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत है। कॉलेज के निदेशक मयंक अग्रवाल ने टीम को बधाई दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*