राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है। इस खतरनाक वायरस से अब तक देश में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 15 राज्य इसकी चपेट में आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए आगले एक महीने तक किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन से खुद को दूर रखने का फैसला किया है।
राष्ट्रीय जनमोर्चा से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि अगले एक महीने तक भाजपा किसी भी तरह के आंदोलन और धरना-प्रदर्शन से खुद को दूर रखेगी। अगर किसी भी विषय पर चर्चा करनी होगी तो चार-पांच हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता संबंधित अधिकारी को ज्ञापन देंगे। इस संबंध में सभी प्रदेश की इकाइयों को सूचित कर दिया गया है।


Leave a Reply