राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा के सुथियाना में महिला उन्नति संस्था क़ी टीम ने महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस क़ी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया। इसके लिए संस्था ने रोज पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक किया।
शनिवार को स्कूल के बच्चों ने नाटक के माध्यम से लोगों क़ो बताया कि कोरोना वायरस हवा से नहीं एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है । इससे घबराने क़ी आवश्यकता नही हैं बल्कि कुछ सावधानियां बरतकर वायरस से बचाव किया जा सकता है। हाथ बराबर साबुन से धोते रहें और सर्दी-खांसी होने के बाद तुरंत चिकित्सक क़ो दिखाएं।
महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने कहा कि कोरोना ने पूरे विश्व क़ो चपेट में ले लिया हैं, जो बेहद खतरनाक है। यह वायरस बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक है। क्योकि उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। कोरोना वायरस बहुत तेजी से इन लोगों क़ो अपनी चपेट में लेता है। एक-दूसरे से हाथ जोड़कर अभिवादन करें और पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
नुक्कड़ नाटक के दौरान संस्था के महासचिव अनिल भाटी, विजय तंवर, मोनी शाह, संतोष कुमार, जहीर सैफी, सोनाली शर्मा और ज्योति गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply