राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने इसे ‘आपदा’ घोषित कर दिया है। साथ ही राज्यों से ‘राज्य आपदा राहत कोष’ (एसडीआरएफ) के माध्यम से इससे बीमार होने वाले लोगों को सहायता व मुआवजा मुहैया कराने को कहा है।
गृह मंत्रालय ने इस संबंध में राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित किए जाने के बाद कोविड-19 को एक बार के लिए विशेष तौर पर ‘आपदा’ घोषित किया जा रहा है, ताकि एसडीआरएफ के माध्यम से राज्य सहायता मुहैया करा सकें। अब कोरोना से पीड़ित व उन्हें सहायता मुहैया कराने वालों की मौत होने पर उनके परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार इस आपदा कोष के माध्यम से कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं जांच सुविधायें मुहैया करा सकेंगी।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply