जितेन्द्र गौड़ राजनीति की पाठशाला के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। संत गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े जितेन्द्र गौड़ को सामाजिक संस्था राजनीति की पाठशाला ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। संस्था के संस्थापक डॉ अजय पांडे ने इसकी जानकारी दी है। गौड़ समर्थकों में खुशी की लहर है और तमाम लोग जितेन्द्र गौड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।
शनिवार को संत गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय महासचिव दीपक कनौजिया ने बताया की जितेन्द्र गौड़ जमीन से जुड़े समाजसेवी हैं। सभी के दु:ख-दर्द में शामिल होते रहते हैं। उनकी नियुक्ति से राजनीति पाठशाला को और अधिक से अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने गौड़ को बधाई दी है और राजनीति की पाठशाला के संस्थापक डॉ अजय पांडेय का आभार व्यक्त किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*