कोरोना वायरस: देश में अब तक 824 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 26496

  • डॉ. कमलेश भारद्वाज
    नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार की शाम पांच बजे तक देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26496 हो गई है, जिसमें 5804 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 824 हो गई है। जबकि राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के आज 69 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। यहां मरीजों की संख्या 2152 हो गई है और मरने वालों की संख्या अब 36 हो गई है। जबकि 518 मरीज ठीक हो गए हैं।
    मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इंदौर में 91 लोगों में और कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। शहर में अब कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढक़र 1,176 हो गई है। वहीं कर्नाटक सरकार ने बताया कि 25 अप्रैल से 26 अप्रैल के शाम पांच बजे तक राज्य में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 503 हो गई है, जिसमें 182 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और राज्य में कोरोना संक्रमण से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
    भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार की शाम पांच बजे तक देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26496 हो गई है, जिसमें 5804 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 824 हो गई है। उधर मध्य प्रदेश सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इंदौर में 91 लोगों में और कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। शहर में अब कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढक़र 1,176 हो गई है।
    हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सात लोगों में और कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल 294 मामले हो गए हैं, जिनमें से अधिकतर मरीज इलाज के बाद ठीक किए जा चुके हैं। राज्य में आज जो सात नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं वो पानीपत में 4, हिसार में 2 और सोनीपत में एक मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के 99 सक्रिय मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 34 वर्षीय एक सीनियर डॉक्टर की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 611 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 105 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और 18 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*