पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने किया आरोग्य सेतु ऐप डाऊनलोड करने की अपील

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। पूरे विश्व में नोबल कोरोना वायरस की महामारी को लेकर युद्ध स्तर पर संक्रमण फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारत में कई सारी प्रक्रियाएं फॉलो की जा रही हैं ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोका जाए। इसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा आरोग्य सेतु ऐप का निर्माण किया गया है। यह ऐप लोगों को कोरोना वायरस से बचाव एवं कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्तियों के सम्पर्क में आने से बचाव करता है। यह ऐप कोरोना वायरस से हमें सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।
भारत सरकार इसे जनता के फोन में डाऊनलोड करवाने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सिटीसीएस फैमिली एवं अंजली फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर के माध्यम से जन-जागरुकता अभियान शुरू किया गया है, जिसमें बच्चे अपने हाथों में पोस्टर लेकर आरोग्य सेतु ऐप को डाऊनलोड करने का आवाहन कर रहे हैं। यह पोस्टर बच्चों के माध्यम से उनके परिजन अपने जानने वालों को भेजकर ऐप डाऊनलोड करने की सलाह दे रहे हैं। टीम के द्वारा इसका सोशल मीडिया पर प्रसार प्रचार भी किया जा रहा है ताकि इसे अधिक से अधिक लोग डाउनलोड करें।
मीडिया प्रभारी अंजली पंाडेय ने बताया कि पोस्टर कार्यक्रम में मयंक मौर्या, वागीशा पन्त, सान्वी श्रीवास्तव, सोनाली श्रीवास्तव, अमन जावेद, आशी त्रिवेदी, गुनीत चावला, श्रेयांशी मौर्या, अदिति मिश्रा, आरोही नाहील, ओजस्वी यादव, रूबल जैन, श्रेया बिंदल, आशिका जैन, सत्यम, दिव्यान्श, लक्ष्य, वानी चावला, अन्शिका त्यागी, उन्नतिश्री, खुशी मौर्या आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया है। अंजली पांडेय ने बताया कि लॉक डाऊन खुलने एवं हालात सामान्य होने पर सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। आरोग्य सेतु ऐप कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में मदद करता है। यह ऐप प्ले स्टोर एवं आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*