कोरोना वायरस: देश में एक दिन में 705 मरीज ठीक हुए, संक्रमितों की संख्या हुई 18601

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देशभर में कोरोना वायरस के अब तक 18601 पॉजिटिव मामले सामने आएं हैं। 3252 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और इनमें 705 लोग वो शामिल हैं जिन्हें कल डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना पीडि़तों का इस तरह ठीक होना अब तक कुल मरीजों का 17.48 फीसद है।
राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 83 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 1,659 हो गई है और 25 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 18,601 मामले सामने आए हैं। 3252 लोग ठीक हो गए हैं। 591 लोगों की मौत हो गई है। 14,759 लोगों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में 4666 मामले सामने आए हैं। 572 लोग ठीक हो चुके हैं और 232 लोगों की मौत हो गई है।
आईसीएमआर से जुड़े आर गंगाखेडकर ने बताया कि देशभर में अब तक 4,49,810 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश में कल 35,852 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिनमें से 29,776 टेस्ट का परीक्षण आईसीएमआर से जुड़ी 201 लैबों में किया गया है। 6,076 कोरोना के टेस्ट 86 निजी प्रयोगशालाओं में किए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि हमने सभी राज्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने बताया कि जब हम कोरोना वायरस पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो अन्य सभी सेवाएं प्रदान करने की आवश्यकता होती है, जैसे कि डायलिसिस, एचआईवी/कैंसर उपचार आदि के लिए होना चाहिए। उसी समय आवश्यक संक्रमण प्रबंधन की रोकथाम होनी चाहिए।
लव अग्रवाल के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस के अब तक 18601 पॉजिटिव मामले सामने आएं हैं। 3252 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और इनमें 705 लोग वो शामिल हैं जिन्हें कल डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना पीड़ितों का इस तरह ठीक होना अब तक कुल मरीजों का 17.48 फीसद है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*