महाराष्ट्र: लॉकडाऊन तोडऩे वाले 60 हजार लोगों पर एफआईआर, 13,381 लोग गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र में एक महीने (22 मार्च से 20 अप्रैल के बीच) में लॉकडाऊन का उल्लंघन करने पर 60 हजार मामले दर्ज किए गए हैं और पुलिस ने अब तक 13 हजार 381 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस दौरान 41 हजार 768 वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार लॉकडाऊन के दौरान राज्य भर में 100 नंबर पर 75 हजार 115 लोगों ने फोन किया है। इसी तरह पूरे राज्य में क्वारंटीन की मुहर लगे 589 लोगों को ढ़ूंढकर फिर से क्वारंटीन किया गया। साथ ही लोगों को अवैध तरीके से ले जाने वाले एक हजार 62 वाहनों पर भी मामला दर्ज किया है। राज्य में विदेश बीजा का उल्लंघन करने के 15 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान पुलिस पर हमले के भी 121 मामले दर्ज किए गए और 411 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*