कोविड-19: एसएसपी गाजियाबाद ने कोरोना कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

गाजियाबाद। कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बनाए गए इंटीग्रेटेड कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जायजा लिया।
बुधवार को पुलिस प्रवक्ता गाजियाबाद ने बताया कि अब तक कंट्रोल रूम में विभिन्न विभागों (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, लिस, खाद्य एवं आपूर्ति, नगर निगम और पलायन आदि) से संबंधित करीब 3200 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें पुलिस से संबंधित करीब 127 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं तथा यूपी-112 पर करीब 4000 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका जनपद पुलिस द्वारा त्वरित निस्तारण कराया गया है।
एसएसपी नैथानी ने सम्बन्धित कर्मचारियों से भी बातचीत की और कोरोना से होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जनपद गाजियाबाद में किसी भी प्रकार की सहायता /सेवा अथवा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु ‘डायल-112’ पर कॉल कर सकता है या फिर हेल्पलाइन नंबर- 0120-2965757, 0120- 2965758 पर संपर्क कर सकता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*