कोविड-19: देश में अब तक 559 लोगों की मौतें, 2842 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 17656 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1540 नए मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 559 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 2842 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि 20 अप्रैल यानी आज से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई हैं, जहां कोरोना के मामले कम हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*