चंडीगढ़। पंजाब में कर्फ्यू/लॉकडाउन की अवधि 1 मई तक बढ़ा दी गई है। यह फैसला शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोपहर में ही कर्फ्यू बढ़ाने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल से राज्य में गेहूं की खरीद शुरू होगी। इस दौरान किसानों को छूट दी जाएगी। कैप्टन के इस बयान में स्पष्ट संकेत था कि कि राज्य में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कर्फ्यू बढ़ेगा।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने पहले भी केंद्र से पहले कर्फ्यू का फैसला ले लिया था, इसलिए कल प्रधानमंत्री के साथ होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग से पहले ही हम आज इस पर फैसला ले लेंगे। कैप्टन ने कहा कि राज्य में गेहूं की खरीद 31 मई तक कर ली जाएगी। मंडियों की संख्या 1800 से बढ़ाकर 3800 की गई है। राज्य में आए जमातियों के मामले पर उन्होंने कहा राज्य में 651 जमाती आए। इनमें से 15 का पता नहीं चला है। 636 की पहचान हो चुकी है। 27 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply