गाजियबाद। कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लॉकडाउन के चलते लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इसके मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सेामवार को गाजियाबाद आए। उसके बाद नोएडा भी गए। इससे पहले गाजियाबाद जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित इंटीग्रेटेड कोरोना कंट्रोल रूम का सोमवार को डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारियों को आने वाली सभी कॉल का समय से जवाब देने और संबंधित को अवगत कराने तथा पब्लिक के जो लोग आमजन की मदद करना चाहते हैं, उनको सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जनपद गाजियाबाद में किसी भी प्रकार की सहायता, सेवा या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए डायल 112 पर कॉल करें या हेल्पलाइन नंबर- 0120-2965757, 0120- 2965758 पर संपर्क कर सकता है। पुलिस तत्काल उसकी मदद करेगी।


Leave a Reply