नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस जैसी गंभीर विपदा से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति राहत (पीएम-केयर) निधि का गठन किया गया है। इसकी आज घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इस निधि में सहयोग करने का आहवान किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर इस निधि से जुड़ी जानकारी और कैसे इसमें सहयोग किया जा सकता है उसकी जानकारी साझा की है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “देशभर से लोगों ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। इस भावना का सम्मान करते हुए ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति राहत निधि’ का गठन किया गया है। स्वस्थ भारत के निर्माण में यह बेहद कारगर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि देशवासियों से उनकी अपील है कि वे कृपया पीएम-केयर फंड में अंशदान के लिए आगे आएं। इसका उपयोग आगे भी इस तरह की किसी भी आपदा की स्थिति में किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री के ब्लॉग के माध्यम से कहा गया है कि पीएम-केयर फंड एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट है। प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और इसके सदस्यों में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री शामिल हैं। यह फंड छोटे-छोटे दानदाताओं से सहयोग लेने में सक्षम है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग थोड़ा बहुत योगदान करने में सक्षम होंगे।
खाते का नाम: PM CARES
खाता संख्या: 2121PM20202
IFSC कोड: SBIN0000691
स्विफ्ट कोड: SBININBB104
बैंक और शाखा का नाम: भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मुख्य शाखा
UPI ID: pmcares @ sbi इस फंड को दान को धारा 80 (जी) के तहत आयकर से छूट दी जाएगी। ENG���2�-


Leave a Reply