नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य और एसआईएस समूह के संस्थापक अध्यक्ष रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने कोराना महामारी से लड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रधानमंत्री सहायाता कोष में दान दिया है। सांसद सिन्हा ने साथ ही अपने एक माह का वेतन भी नहीं लेने का निर्णय किया है।
सांसद आरके सिन्हा ने शनिवार को कहा कि विश्वव्यापी संकट बन चुका कोविड-19 देश में भी अपने पांव तेजी से पसार रहा है। ऐसे में समाज के हर वर्ग का यह दायित्व बनता है कि वह बढ़-चढकर लोगों की सहायता करे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ जो महायुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छेड़ा है, उसमें अपनी सहायता प्रदान करने के लिए आज मैंने सांसद निधि कोष से प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की राशि दान में दिया है। साथ ही मैंने अपने एक माह का वेतन भी इस विपदा की घड़ी में न लेने का निर्णय किया है। सिन्हा ने कहा कि इसके अतिरिक्त मैं लगातार बिहार से भी सम्पर्क में हूं। हमने खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय से बात की है और कहा कि बिहार के जिन अस्पतालों में वेंटिलेटरों की कमी हैं, मैं उन अस्पतलों में वेंटिलेटर अपनी तरफ से मुहैया कराऊंगा।


Leave a Reply