राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान कलानिधि नैथानी ने चौकी प्रभारियों की पोस्टिंग को लेकर शुक्रवार को एक नई परम्परा शुरू की। उन्होंने पुलिस लाइन में तैनात 25 दरोगाओं का साक्षात्कार लिया और चार को ऑन द पोस्टिंग दे दी।
एसएसपी ने शुक्रवार की शाम को बताया कि वह किसी सिफारिश में विश्वास नहीं रखते बल्कि योग्यता को अहमियत देते हैं। इसी के चलते कुल 25 दरोगाओं के साक्षात्कार लिए गए, जिसमें उनकी योग्यता, कार्यकुशलता और पुराने सर्विस रिकॉर्ड का आंकलन किया गया। उसके बाद तत्काल पोस्टिंग दी गई। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा शशि कुमार को शालीमार गार्डन साहिबाबाद, प्रदीप कुमार को शास्त्री नगर, बृजेश कुमार को घंटाघर कोतवाली तथा राघवेंद्र सिंह को प्रताप विहार चौकी विजय नगर में पोस्टिंग दी गई है। पुलिस कप्तान द्वारा शुरू की गई इस नई परम्परा की प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि थाना प्रभारियों को पोस्टिंग भी यदि इसी तरह योग्यता परखने के बाद की जाये तो निश्चित तौर पर भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लगेगा और कानून व्यवस्था में सुधार भी होगा।


Leave a Reply