गाजियाबाद के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 108 मरीजों ने कराई जांच

  • राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
  • कोरोना से ठीक होने के बाद 27 लोगों ने की भारीपन, बधिरता और चक्कर आने की शिकायत
  • ऑपरेशन में डॉ बीपी त्यागी देंगे 50 प्रतिशत की छूट
    गाजियाबाद। ईएनटी के मशहूर डॉक्टर बीपी त्यागी ने ‘शिक्षक दिवस’ पर संजय नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । इस शिविर में कुल 108 मरीज़ों की जाँच की गई । इस मौके पर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। खासकर कोरोना से ठीक होने के बाद 27 लोगों ने बताया कि उन्हें भारीपन महसूस होता है, बधिरता और चक्कर आने की शिकायत भी की। अब उनका इलाज प्लाज्मा थेरपी के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा कई लोगों को कैंसर भी मिला है। उनके ऑपरेशन में डॉ बीपी त्यागी ने 50 प्रतिशत की छूट देने का आश्वासन दिया है।
    शनिवार को हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल और नेहवाल क्लीनिक के सौजन्य से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. बीपी त्यागी के साथ डॉक्टर विश्वेंद्र, डॉक्टर अरशद, डॉक्टर असद, डॉक्टर नियति धवन ने मरीज़ों की जांच की। शिविर में आए कोरोना से जंग जीतने के बाद 25 मरीजों ने बताया कि उन्हें कान में भारीपन महसूस होता है, कुछ ने कहा कि उन्हें चक्कर आता है और बधिरता की शिकाय भी की। डॉ त्यागी ने बताया कि इन सभी 27 मरीजों को प्लाज़्मा थेरपी से ठीक किया जाएगा ।
    आज के शिविर में गले के कैन्सर के 7 मरीज़ मिले, जिनमे एक फ़रीदाबाद से आयुर्वेद का ट्रीटमेंट ले रहा था । उसकी गर्दन को जला दिया । बाक़ी मरीज़ों को ऑपरेशन की सलाह दी गई । करीब 10 मरीज एलर्जी से सम्बंधित आए। गला ख़राब होने के 12 मरीज़ आए। बाकी के मरीज़ कोरोना फोबिया के पाए गए । वातावरण में प्रदूषण कम होने से एलर्जी कम है । सीज़नल वायरल इन्फ़ेक्शन के 12 लोग मिले। कोरोना लाइक सिंड्रोम की संख्या 4 रही, जिन्हें कोरोना के टेस्ट के लिए भेज दिया ग़या ।
    उल्लेखनीय है कि आज जहां करीब-करीब सभी डॉक्टर टेलेफ़ोन पर सलाह दे रहे हैं, वहीं डॉ. बीपी त्यागी ओपीडी के साथ-साथ निशुल्क़ शिविर भी लगा रहे है । शिविर में देखे गये सारे मरीज़ों को ऑपरेशन में उन्होंने 50 प्रतिशत की छूट देने का आश्वासन दिया है। डॉ. त्यागी ने बताया कि आज के शिविर में डॉक्टरों की टीम के अलावा शिविर संचालन में सचिन त्यागी और विनोद का सराहनीय सहयोग रहा। यह शिविर अवेकनिंग इंडिया , हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल और नेहवाल क्लीनिक के सहयोग से आयोजित किया गया था।
admin
About admin 3410 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*