शिक्षक दिवस पर संगीत आचार्य पंडित हरिदत्त शर्मा सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। ‘यह तन विष की बेल री, गुरु अमृत की खान। सीस दिए जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान।।’ शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर 2020 को अशोक नगर -नेहरू नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से संगीत आचार्य पंडित हरिदत्त शर्मा को उनके निवास एवम् वी एन भातखंडे संगीत महाविद्यालय में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान गुरुजी द्वारा निरंतर की जाने वाली संगीत व समाज की सेवाओं के लिए दिया गया। करीब 40 साल से भी अधिक समय से आप संगीत के माध्यम से निरंतर देश सेवा में कार्यरत हैं। इससे पूर्व भी आपको अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। आप संगीत आचार्य होने के साथ ही एक उत्तम वक्ता, समाजसेवी तथा देशभक्त भी हैं। लगभग पूरा शहर आपके व्यक्तित्व से परिचित है और आपको गुरुजी कहकर प्रणाम करता है। आपने न जाने कितने ही बच्चों को निशुल्क संगीत की शिक्षा दी है, न जाने कितने ही लोगों को नौकरी पाने में मदद की है। आपका यही विलक्षण व्यक्तित्व हर किसी की नजर में आपको सम्मानित करता है।
कोविड-19 के चलते सामूहिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं, अतः एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा आपके निवास स्थान पर ही आपको यह सम्मान दिया गया। इस आयोजन में समीति के अध्यक्ष अजीत निगम, संरक्षक आर सी मांगलिक व सचिव मोहित गुप्ता सहित नगर के कुछ अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*