गाजियाबाद में 15 लाख के पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को हाता आत्माराम में छापा मारकर करीब 15 लाख रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। साथ ही दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम) अभिषेक वर्मा के अनुसार दीपावली का पर्व नजदीक है। इन दिनों अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। उसी कड़ी में आज शनिवार को यह करवाई की गई है। नुसरत पूरा निवासी कर्ण और नितिन को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 15 लाख रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*