राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल कॉलेज गाजियाबाद में मिशन शक्ति के अंतर्गत “लैंगिक असमानता के प्रति संवेदनामक्ता” विषय पर शुक्रवार को एक वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ बिंदु कर्णवाल थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कि महिलाओं के प्रति समाज में संवेदनशीलता की अत्यंत आवश्यकता है।
डॉ बिन्दु ने कहा कि समाज में महिलाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है। वे स्वयं भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं। इसका मुख्य कारण हमारी समाज व्यवस्था का पुरुष प्रधान होना है। इसमें लंबे समय से पुरुष निर्देशक महिला निर्देशित के रूप में रहे हैं। इससे सारे समाज का संगठन ही पुरुष की जरूरतों पर आधारित हो गया है। लंबे समय में इसके और बहुत से विकरण अस्तित्व में आए। फलस्वरूप महिला का सम्मान व सुरक्षा और कम और कमतर होता चला गया। इसके कारण बहुत सी समस्याएँ जैसे देह व्यापार, दहेज प्रथा, विधवा दुर्दशा, बाल शोषण, यौन शोषण, ऑनर किलिंग इत्यादि अस्तित्व में आईं। इनके लिए सरकार ने जो कानून बनाए हैं उसके बारे में भी डॉ. बिंदु ने विस्तार से बताया और पोस्को एक्ट पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ नीलम गर्ग, सुश्री प्रियंका गंगवार के साथ-साथ लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। शंभू दयाल कालेज गाजियाबाद की महाविद्यालय प्राचार्या डॉ मंजु गोयल ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए महिला सुरक्षा और सम्मान के इस मिशन से जुडऩे पर सभी को साधुवाद दिया।


Leave a Reply